तीर्थाटन के लिए निकली बस में हंडिया के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। 11 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इसमें पांच की हालत नाजुक बनी है। तीर्थयात्री अयोध्या और काशी भ्रमण के बाद प्रयागराज आ रहे थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंडिया में तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें पांच को गंभीर चोटे आई हैं। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अफरातफरी मची रही।
श्रद्धालुओं की एक बस महाराष्ट्र से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर तीर्थाटन के लिए निकली थी। पशुपति नाथ, अयोध्या, गंगासागर और काशी में दर्शन पूजन और भ्रमण के बाद बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज आ रही थी। शनिवार को हंडिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। 11 लोगों को ज्यादा चोट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सौजन्य से : अमर उजाला