बांदा : किसान ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी से था परेशान, कर्ज लेकर करा रहा था ईलाज

नरैनी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कर्ज लेकर अपना इलाज करवा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में कर्ज लेकर अपना इलाज करा रहे किसान ने परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव के मजरा बरियारपुर निवासी श्याम बहादुर पटेल (55) ने गुरुवार को दोपहर सूने घर में कमरे के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे।

बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि पिता की एक साल पहले बाइक से दुर्घटना हो गई थी। जिससे दोनों हाथ व दोनों पैर टूट गए थे। उनका सतना (मध्य प्रदेश) में एक साल से इलाज चल रहा था। दो बार ऑपरेशन हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। लोगों से कर्ज मांगकर इलाज करा रहे थे।

किसान ने आर्यावर्त बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। साहूकारों से भी तकरीबन दो लाख रुपये का कर्ज है। कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला है। परिजनों ने आर्थिक तंगी और इलाज के लिए कर्जा की बात कही है।

सौजन्य : अमर उजाला

Related Articles

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

जनपद के पत्रकारों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं बाँदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

बांदा : दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में 3 दिन की तरावीह के दौरान कुरान पूरा हुआ

कल तारीख 25.03.2023 बरोज शनिचर को पुलिस लाइन तिराहे के पास स्थित जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिवसीय तरावीह के दौरान...

बांदा :14 सहकारी संघों में 122 संचालक निर्विरोध चुने

बांदा। जिले के 14 सहकारी समितियों संघ में शनिवार को नामांकन दाखिल हुए। 122 संचालक पदों पर एकलौते नामांकन होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

जनपद के पत्रकारों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं बाँदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

बांदा : दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में 3 दिन की तरावीह के दौरान कुरान पूरा हुआ

कल तारीख 25.03.2023 बरोज शनिचर को पुलिस लाइन तिराहे के पास स्थित जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिवसीय तरावीह के दौरान...

बांदा :14 सहकारी संघों में 122 संचालक निर्विरोध चुने

बांदा। जिले के 14 सहकारी समितियों संघ में शनिवार को नामांकन दाखिल हुए। 122 संचालक पदों पर एकलौते नामांकन होने से...

बांदा : दो गांवों में पकड़ी गई अवैध गुटका फैक्ट्री

खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर व चंदवारा गांव में चल रही गुटका फैक्ट्री पर अधिकारियों ने छापा मारा। बड़ी...

टीम इंडिया के मैच UAE, ओमान या श्रीलंका में, 3 बार भारत-पाक मैच की उम्मीद

सितंबर में इसी साल होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में ही हो सकता है। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट...

You cannot copy content of this page