ऑस्ट्रेलिया से जून में होगा मुकाबला; न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका बाहर

श्रीलंका की हार के बाद भारत WTC यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से जून में होगा। WTC के एक अहम मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट की टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा। वहीं, भारत ने दूसरे नंबर पर जगह पक्की कर ली।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन स्थित ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। ICC ने मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा है। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है।

भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था।

अब समझिए, श्रीलंका के हारने से भारत को कैसे फायदा हुआ

श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है। अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे।

वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो की श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

विलियमसन ने जड़ा शतक, जिताया मैच

पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने 28/1 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीयपारी खेली। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। विलियमसन के अलावा डेरिल मिचेल ने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका को ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे जयदा 3 विकेट लिए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या ने 2, कासुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिए।

सौजन्य : दैनिक भास्कर

Related Articles

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

जनपद के पत्रकारों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं बाँदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

बांदा : दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में 3 दिन की तरावीह के दौरान कुरान पूरा हुआ

कल तारीख 25.03.2023 बरोज शनिचर को पुलिस लाइन तिराहे के पास स्थित जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिवसीय तरावीह के दौरान...

बांदा :14 सहकारी संघों में 122 संचालक निर्विरोध चुने

बांदा। जिले के 14 सहकारी समितियों संघ में शनिवार को नामांकन दाखिल हुए। 122 संचालक पदों पर एकलौते नामांकन होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

जनपद के पत्रकारों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं बाँदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

बांदा : दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में 3 दिन की तरावीह के दौरान कुरान पूरा हुआ

कल तारीख 25.03.2023 बरोज शनिचर को पुलिस लाइन तिराहे के पास स्थित जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिवसीय तरावीह के दौरान...

बांदा :14 सहकारी संघों में 122 संचालक निर्विरोध चुने

बांदा। जिले के 14 सहकारी समितियों संघ में शनिवार को नामांकन दाखिल हुए। 122 संचालक पदों पर एकलौते नामांकन होने से...

बांदा : दो गांवों में पकड़ी गई अवैध गुटका फैक्ट्री

खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर व चंदवारा गांव में चल रही गुटका फैक्ट्री पर अधिकारियों ने छापा मारा। बड़ी...

टीम इंडिया के मैच UAE, ओमान या श्रीलंका में, 3 बार भारत-पाक मैच की उम्मीद

सितंबर में इसी साल होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में ही हो सकता है। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट...

You cannot copy content of this page