बांदा : हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित

हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित
बांदा। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को लेना चाहिए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने राजा देवी डिग्री कॉलेज में गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। यहां मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
ये भी पढ़ें : बांदा : 1400 विद्यार्थियों का भविष्य दो शिक्षकों के भरोसे
उन्होंने इंटर की टॉपर स्नेहा भारद्वाज, विनीत कुमार, प्रांजलि साहू, प्रिंस द्विवेदी, अस्मिता गुप्ता, शुभि अवस्थी, सुरभि पाल, उदय अग्निहोत्री, शिवांगी सिंह समेत हाईस्कूल के टॉपर अमन पटेल, शिवांगी, पवन सिंह, आदित्य गिरी, आदित्य बुंदेला, प्रीती, योगिता त्रिपाठी, सुंदर राजपूत आदि को सम्मानित किया।
समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमगंला, मिशन शक्ति योजना की जानकारी दी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
ये भी पढ़ें : उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, माहौल खराब किया तो खैर नहीं
इस मौके पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक शिक्षा मंशाराम, सीओ लाइन अंबुजा त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. संतोष तिवारी, प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार शिवहरे, रामसेवक शिवहरे डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू शिवहरे, डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, डॉ. आनंद कुमार, धर्मराज, बीना गुप्ता, वीरेंद्र चंदेल, रामसेवक कुशवाहा आदि रहे। संचालन देशराज सिंह ने किया।
सौजन्य : अमर उजाला